ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

50 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार कर सकती है बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी

 देश के लगभग 50 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अंतरिम बजट में फिटमेंट फेक्टर को लेकर आम सहमती के बाद सरकार सैलरी में इजाफे की घोषणा कर सकती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि 1 फरवरी को अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा कर सकती है। जिसके चलते कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए बजट में ये ऐलान हो सकता है। वहीं कर्मचारी यूनियन को भी उम्मीद है कि सरकार उनकी इस मांग को मान सकती है और बजट में ऐलान कर सकती है।

हो सकता है बेसिक सैलरी में इजाफा-

वहीं कर्मचारी यूनियन को भी उम्मीद है कि सरकार उनकी इस मांग को मान सकती है और बजट में ऐलान कर सकती है। देश के सरकारी कर्मचारियों को अंतरिम बजट का बेसब्री से इंतजार है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। जिसमें फिटमेंट फैक्टर का ऐलान हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों का ऐसोसिएशन काफी समय से इसमें इजाफे की डिमांड कर रहा है। इसी फिटमेंट फैक्टर के बेस पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी तय होती है। इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते है।

बेसिक सैलरी 15,500 रुपए

मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है। अगर किसी का ग्रेड पे 4200 रुपए है तो उसकी बेसिक सैलरी 15,500 रुपए होगी। ऐसे में कर्मचारी की कुल सैलरी 15,500×2.57 रुपए यानी 39,835 रुपए होगी। कर्मचारियों की डिमांड है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 26,000 रुपए हो जाएगी। अगर अंतरिम बजट में सरकार फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करती है तो देश के 48 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बेसिक सैलरी में इजाफा होने से भत्तों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में सरकार इसे 2024 चुनावों से पहले अंतरिम बजट में ऐलान कर सकती है।

Related Articles

Back to top button