ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर IED बरामद, मौके पर जवान मौजूद

जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने एक और आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक सिलेंडर IED बरामद किया गया। सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोट को वक्त रहते निष्क्रिय कर दिया। सेना के जवानों ने इस तरह एक बड़ी घटना होने से रोक ली।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुबह के वक्त नियमित गश्त के दौरान श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर लवायपुरा में एक गैस सिलेंडर संदिग्ध परिस्थियों में पड़ा देखा, जिसके बाद यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बम निष्क्रिय दस्ते को घटनास्थल भेजा गया जिसने नियंत्रित विस्फोट कराकर एक बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली। उन्होंने बताया कि सड़क पर यातायात बहाल कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button