ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कल जम्मू और राजौरी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अधिकारियों संग सुरक्षा स्थिति पर करेंगे बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर वह राजौरी और पुंछ का दौरा करेंगे। दरअसल, पिछले हफ्ते आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए। इससे पहले सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने जम्मू और राजौरी का दौरा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया, “कल, 27 दिसंबर को मैं जम्मू और राजौरी में रहूंगा।“

PunjabKesari

पुंछ में पिछले हफ्ते घात लगाकर किए गए हमले में चार जवानों की मौत के बाद आतंकवादियों की तलाश में जारी अभियान के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को मौके का दौरा किया और कमांडरों को ‘बहुत ही पेशेवर तरीके से” अभियान संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया। थल सेनाध्यक्ष ने उनसे सभी चुनौतियों के प्रति दृढ़ रहने को भी कहा।

पुंछ जिले में सुरनकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेरा की गली और बफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर बृहस्पतिवार को घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें चार जवानों की जान चली गई थी। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जनरल मनोज पांडे ने पुंछ सेक्टर का दौरा किया और उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख ने मौके पर कमांडरों के साथ बातचीत की तथा उन्हें बहुत ही पेशेवर तरीके से अभियान चलाने और सभी चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ रहने के लिए प्रोत्साहित किया।“ उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख बाद में राजौरी में 25 इन्फैंट्री डिवीजन मुख्यालय गए और वहां मौजूद कमांडरों ने उन्हें समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में सोमवार को तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं ताकि अफवाहों पर लगाम कसी जा सके और बदमाशों को कानून एवं व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा करने से रोका जा सके। तीन आम लोगों की हत्या के बाद शनिवार तड़के सेवाएं निलंबित कर दी गईं थी।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ असैन्य और पुलिस अधिकारी आतंकवाद विरोधी अभियान और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते निगरानी के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में डेरा डाले हुए हैं।

Related Articles

Back to top button