ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

आत्मविश्वास से नए काम की शुरुआत करेंगे, आर्थिक लाभ हो सकता है

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल, आज आप पूरे आत्मविश्वास से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस काम में आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज आपके कुछ खास काम माता-पिता की मदद से पूरे होंगे। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए।

मिथुन राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आपके लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। आज परिवार में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिससे आप असमंजस में फंसे रहेंगे। विवाद से बचें।

कर्क राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज ऑफिस में आपके पहनावे की तारीफ होगी। इस राशि के कर्मचारियों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी भी विषय में आने वाली समस्या आसानी से हल हो जाएगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज आपको भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। अपने भाई-बहनों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमें आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

सभी कार्य अपनी बुद्धि से निपटा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मदद मिलेगी। काम जल्दी हो जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो नौकरी के लिए प्रयासरत हैं। आज उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज ससुराल वालों से मिलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। आज आप अपने बच्चों के बेहतर करियर के लिए किसी से सलाह लेंगे। शिक्षक से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।

धनु राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन वाले लोग आज अपने पार्टनर को कहीं बाहर ले जा सकते हैं और पार्टनर के लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं।

 

मकर राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

किसी नए काम की योजना बनाएंगे। आज आप अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपसे कुछ लोग बहुत प्रभावित होंगे।

कुंभ राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने के लिए परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने अधिकारियों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मीन राशि, 23 दिसंबर 2023, राशिफल

रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आप अपनी जरूरत की चीजें खरीद लेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button