ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेगी कड़ी सुरक्षा, स्पेशल डीजी बनाया है ऐसा घेरा।

लखनऊ : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश से अतिविशिष्ट अतिथि शामिल होंगे. इसको लेकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट तैयारियों में जुटी है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से यूपी पुलिस ने फुल प्रूफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि अयोध्या में होने वाले आयोजन की सुरक्षा ह्यूमन और टेक्निकल के जिम्मे होगी. अचूक और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम : स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में आयोजित की जाएगी. यहां आने वाले अतिथियों के लिए अचूक और अभेद सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. अयोध्या की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई दौर शासन स्तर की मीटिंग हुई है. यह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दिन होगा. ऐसे में सुरक्षा के दौरान कोई चूक न हो इसके लिए ह्यूमन और टेक्निकल दोनों का ही एसिस्टेंस लिया जाएगा. इसके अलावा यूपी एटीएस, एसटीएफ, एसएसएफ और केंद्रीय एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी. ड्रोन की होगी अहम भूमिका :प्रशांत कुमार ने कहा है कि अयोध्या की सुरक्षा के लिए आकाश, जमीन और पानी तीनों से ड्रोन और जमीन से भी नजर रखी जाएगी. अयोध्या के सभी होटल प्रबंधकों को निर्देश दे दिया गया है कि वह बेवजह होटल में गेस्ट की बुकिंग न करें. अयोध्या की सभी हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सेवाओं को भी सेंसिटिव बना दिया गया है. इसके अलावा येलो और रेड जोन में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button