ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

जयपुर। राजस्थान में जल्द ही पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, भजनलाल कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया जाएगा। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा राज्य के मुख्यमंत्री है। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम हैं।

15 विधायकों को मंत्रिपरिषद में मिल सकता है मौका

राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री अधिकतम हो सकते हैं। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार या मंगलवार को हो सकता है। करीब 15 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी विधायकों के होने की संभावना है।

दिल्ली में गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष से की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीते दिनों दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित मामलों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जयपुर जिले से विधायक के रूप में चुने गए। उम्मीद है कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से मंत्रिमंडल में MLA शामिल होंगे। सीएम भजनलाल सांगानेर सीट से विधायक हैं। जबकि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा विद्याधर नगर और दूदू सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मंत्रिमंडल में इन विधायकों को मिल सकती है जगह

सूत्र ने बताया कि मंत्रिमंडल में बाबा बालकनाथ, शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी, संदीप शर्मा, जवाहर सिंह बेदाम और महंत प्रताप पुरी को जगह मिल सकती है। ऐसी संभावना है कि अधिकतर मंत्री 40 से 55 साल के होंगे।

Related Articles

Back to top button