ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजस्थान के अलवर में हीटर बना काल पूरा परिवार जिंदा जला, दंपति और मासूम बच्ची की मौत ।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल तिजारा जिले के शेखपुर थाना इलाके के मुंडाना गांव में कमरे में हीटर जलाकर सो रहे दंपति और उनकी दो माह की मासूम बेटी जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना में पिता दीपक यादव और उसकी पुत्री निशिका की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसने आज वहां दम तोड़ दिया. इस हादसे में एक पूरा परिवार जिंदा जल गया और उसके तीनों सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मुंडाना गांव निवासी दीपक और जयपुर की संजू यादव ने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी. उनके दो माह की एक मासूम बेटी थी निशिका. शुक्रवार रात को यह दंपती अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे. उन्होंने सर्दी से बचने के लिए कमरे में रात को हीटर चला रखा था. सोते समय उसे चालू ही छोड़ दिया. हीटर पलंग के पास ही रखा हुआ था. रुई में आग तेजी से फैली और तीनों उसकी लपटों में घिर गए आधी रात को करीब डेढ़ बजे ज्यादा हीटिंग होने के कारण कपड़ों में आग लग गई. उसके बाद यह आग उनकी रजाई तक पहुंच गई. रुई में आग तेजी से फैल गई और तीनों उसकी लपटों में घिर गए. उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग पूरे कमरे में धधक चुकी थी. कोई कुछ नहीं कर पाया. बाद में ग्रामीणों ने जैसे-तैसे करके तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. दीपक ड्राइवर का काम करता था वहां दीपक और उसकी बेटी की को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी हुई संजू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. लेकिन वह भी 80 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी. उसके बाद उसने भी रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद दीपक और संजू के परिजनों में कोहराम मच गया. दीपक ड्राइवर का काम करता है. घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है और परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button