ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सतीश कौशिक से लेकर ‘लाइब्रेरियन दुबे’ तक, साल 2023 में इन सेलेब्स ने कहा दुनिया को अलविदा

इंदौर। बस कुछ ही दिनों में साल 2023 खत्म हो जाएगा और नए साल की शुरुआत होगी। साल 2023 बॉलीवुड के लिए एक अच्छा वक्त रहा है। यह कई खुशियां लेकर आया है। लेकिन साथ ही कुछ पल गम के भी रहे हैं। इस साल कई फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुनिया को अलविदा कहा है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया।

जावेद खान अमरोही

जावेद खान हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे, उन्होंने साल 1994 में अंदाज अपना अपना फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद वे लगान, वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया, चक दे जैसी फिल्मों में नजर आए। 14 फरवरी 2023 को 73 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सतीश कौशिक

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सतीश कौशिक अपनी काॅमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। इसी साल 9 मार्च 2023 के दिन हार्ट अटैक के कारण 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

पामेला चोपड़ा

दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां थीं।

वैभवी उपाध्याय

टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय 22 मई को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनका निधन हो गया था। वे 32 साल की थीं। हिमाचल प्रदेश के बंजार में हुई, इस घटना के समय वैभवी अपने मंगेतर सुरेश गांधी के साथ यात्रा कर रही थीं। वैभवी को साराभाई वर्सेस साराभाई में जैसमिन की भूमिका से काफी फेम मिली थी।

आदित्य सिंह राजपूत

स्प्लिट्सविला 9 के कंटेस्टेंट आदित्य सिंह राजपूत 22 मई 2023 को अपने अंधेरी स्थित घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। एक्टर की उम्र 36 साल थी। बताया गया था कि घर के बाथरूम में फिसलने और गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

नितेश पांडे

पॉपुलर एक्टर नितेश पांडे कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके थे। 23 मई 2023 को 51 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। नितेश को आखिरी बार टीवी सीरियल अनुपमा में देखा गया था।

गुफी पेंटल

बीआर चोपड़ा की महाभारत एक फेमस टीवी शो रहा है। इस शो में शकुनि मामा के भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल का 5 जून 2023 को निधन हो गया। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रियो कपाड़िया

हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रियो कपाड़िया का 14 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। अभिनेता की उम्र 66 साल थी। कैंसर से जूझने के कारण वे यह दुनिया छोड़ गए।

अखिल मिश्रा

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा का 21 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने की थी। उन्होंने बताया था कि अखिल की मृत्यु रसोई के फर्श पर गिरने से हुई थी।

दिनेश फडनिस

सीआईडी शो से फेम कमाने वाले एक्टर फ्रेडी यानी दिनेश फडनिस का 5 दिसंबर 2023 को 57 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे काफी समय से लिवर की क्षति से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की खबर की जानकारी को-स्टार दयानंद शेट्टी ने की थी।

जूनियर महमूद

हिंदी सिनेमा के शानदार कलाकार जूनियर महमूद का 8 दिसंबर 2023 को रात करीब 2 बजे निधन हो गया था। एक्टर चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में जूनियर महमूद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button