ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Shehnaaz Gill के पिता को जान से मारने की धमकी, ‘दिवाली से पहले मारेंगे तुम्हें

‘बिग बॉस 13‘ फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि ‘दिवाली से पहले तुम्हें मारेंगे‘। संतोख सिंह को यह फोन तब आया जब वह पंजाब के ब्यास से तरनतारन जा रहे थे। परिवार इस कॉल के बाद काफी डरा हुआ है। संतोख सिंह ने अमृतसर देहाती पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज के पिता को मौत की धमकी मिली है। इससे पहले उन पर हमला भी हो चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने संतोख सिंह को गालियां दीं और कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले मारेगा। बताया जा रहा है कि उन्हें विदेशी नंबर से फोन आया था।     पहले भी हुआ था हमलायह पहली बार नहीं है जब शहनाज के पिता को मौत की धमकी मिली है। इससे पहले भी 25 दिसंबर 2021 को शहनाज के पिता पर दो लोगों ने हमला किया था। यह हमला तब हुआ जब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। दो अनजान लोगों ने संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। उनकी गाड़ी पर 4 गोलियां लगी थीं। घटना के वक्त वो अमृतसर से ब्यास के रास्ते में रुके थे।
पुलिस की जांच में पता चला था कि गोली चलाने वाले दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले थे। संतोख सिंह ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड को वॉशरूम जाना था तो उन्होंने गुरदासपुरिया ढाबे के पास अपनी कार रोकी थी। बंदूकधारियों ने उन पर 4 गोलियां चलाईं जो उनकी कार में लगी। संतोख सिंह के गनमैन ने उन्हें बचाया। जल्द ही हमलावर वहां से भाग गए थे।

Related Articles

Back to top button