ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 23 से 26 दिसंबर के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की चेतावनी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी उत्तर प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह 8 बजे तक (22 दिसंबर) तक न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस और यूपी, दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

देश में मौसम प्रणाली सिस्टम

स्काईमेटवेदर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 1.5 किलोमीटर ऊपर फैला है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के गर्त के रूप देखा गया। जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर फैला है।

अगले दो दिनों के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेटवेदर के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बरसात और बर्फबारी संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में घना कोहला छा सकता है।

Related Articles

Back to top button