ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 वायुसेना की नई शाखा ‘दिशा’ संभालेगी अत्याधुनिक शस्त्र

वायुसेना दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में विशेष एयर शो आयोजित किया गया है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खासतौर से मौजूद हैं। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें सबसे अहम अत्याधुनिक शस्त्रों के रखरखाव के लिए एक नई इकाई ‘दिशा’ का गठन है। इसके गठन से 3400 करोड़ रुपये की बचत होगी।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एलान किया कि नई ‘वीपन सिस्टम्स ब्रांच’ हमारे पास मौजूद हर तरह की नवीनतम हथियार प्रणाली का रखरखाव करेगी। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इससे हर साल भारी बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमें एकीकरण, युद्ध क्षमता के साझा इस्तेमाल की जरूरत है। तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। परंपरागत हथियारों की जगह आधुनिक, आसान व तेजी से इस्तेमाल की जा सकने वाली प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूत है, क्योंकि पिछले एक साल में जंग के तरीके बदल गए हैं।

Related Articles

Back to top button