ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में अरविंद गिरि के पुत्र अमन बने BJP प्रत्याशी

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से भाजपा ने अमन गिरि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव तीन नवंबर को प्रस्तावित है।प्रदेश की अन्य पार्टियां भले ही अभी प्रत्याशी तलाश रही हैं, लेकिन भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी गोला गोकर्णनाथ से सहानुभूति लहर का लाभ लेने के प्रयास में है।इसी क्रम में उसने पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी बनाया है।गोला गोकर्णनाथ से विधायक रहे भाजपा के अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव के लिए पार्टी ने बीते दिनों ही बैठक में अपना प्रत्याशी तय कर लिया था।
माना जा रहा था कि पार्टी पूर्व विधायक के बेटे अमन गिरी पर दांव लगा सकती है। आज पार्टी ने अमन का नाम घोषित कर दिया। इस सीट पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, ठाकुर प्रसाद गंगवार और ईश्वरदीन वर्मा भी दावेदारी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button