ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च

आज भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ है और इस अवसर पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन जारी है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस खास मौके पर एयरफोर्स की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च की। यह युद्धक वर्दी कैमूफ्लाज रंगों में तैयार की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीर जारी की है, जिसमें इंडियन एयरफोर्स के सात जवानों को नई कॉम्बैट वर्दी में देखा जा सकता है। अब से वायुसेना के जवान किसी भी ऑपरेशन के दौरान इसी वर्दी को पहनते दिखेंगे। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह न केवल हल्की है, बल्कि बर्फ, पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान में दुश्मनों की नजरों को धोखा देने वाली है। इतना ही नहीं, यह आरामदायक और सभी मौसमों के अनुकूल है।

और क्या है खासियत
दरअसल, वायुसेना के जवानों के लिए लॉन्च की गई यह वर्दी पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। डिजिटल पैंटर्न की यह यूनिफॉर्म भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन एरिया को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस यूनिफॉर्म को रेगिस्तान, घने जंगल और हाई अल्टिट्यूड वाले इलाके में होने वाले ऑपरेशन्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पहनने में नई यूनिफॉर्म पहले की यूनिफॉर्म की तुलना में आसान है, हल्की है। इतना ही नहीं, किसी भी कॉम्बेट ऑपरेशन में इस नई यूनिफॉर्म से खासा आसानी होगी।

वायुसेना दिवस 1932 में भारतीय वायु सेना के आधिकारिक रूप से शामिल होने का प्रतीक है। हर साल यह दिन 8 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता है। अभी तक इस कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में किया जाता रहा है। मगर पहली बार वायुसेना दिवस चंडीगढ़ में मनाया जा रहा  है।

Related Articles

Back to top button