ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार नये साल के पहले दिन से अपने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी। बनर्जी ने शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में ‘कोलकाता क्रिसमस कार्निवल 2023′ के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।

सीएम बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं घोषणा करती हूं कि राज्य सरकार के सभी 14 लाख कर्मचारियों, सभी स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सभी सरकारी उपक्रमों के कर्मियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2024 से चार प्रतिशत डीए की एक और किस्त मिलेगी।” बनर्जी ने कहा कि डीए बढ़ोतरी के लिए उनकी सरकार को 2,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए डीए अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है। कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए, हम डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर रहे हैं।” पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की मांग को लेकर करीब एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button