ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

चंदन की माला पहनने से होगा लाभ, इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

इंदौर। सनातन धर्म में हम पूजा के दौरान कई चीजों की मदद लेते हैं। चंदन की माला का पूजा करते समय जाप के रूम में उपयोग कर लेते हैं। चंदन की माला का जाप करना शुभ माना जाता है और इससे जल्दी फल भी मिलता है। कुछ लोग चंदन की माला को पहन भी लेते हैं, लेकिन उनको नियमों की जानकारी नहीं होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने नियमों के बारे में विस्तार से बताया है।

चंदन की माला के लाभ

चंदन की माला केवल जाप के लिए ही नहीं होती है। इसको पहनने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आप सफेद रंग की चंदन की माला पहनते हैं तो मानसिक शांति मिलती है। मानसिक परेशानियां रहने वाले व्यक्ति को इसे पहनना चाहिए।

इस विधि से पहनें माला

गुरुवार के दिन चंदन की माला पहनना शुभ होता है। हमें स्नान कर और साफ वस्त्र पहनने चाहिए। उसके बाद पूजा घर में भगवान विष्णु के पास पीले रंग के कपड़े बिछा दें। चंदन की मामला को गंगाजल से धोकर कपड़े में रखें। फिर भगवान विष्णु की पूजा हल्दी और फूल से कर मामला को पहन लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग चंदन की माला को धारण करने से पहले इसके नियमों के बारे में जान लें। आप कभी भी अंतिम संस्कार में जाए तो पहले चंदन की माला को गले से निकाल दें। उसके बाद स्नान कर दुबारा उसको पहन लें।
  • रात में सोने के लिए जाते समय माला को निकाल दें। उसके बाद सुबह स्नान कर दुबारा पहन लें। हर पूर्णिमा को मामला को शुद्ध कर पहनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button