ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नशे पर मोदी सरकार की बड़ी स्ट्राइक, आज अमित शाह की मौजूदगी में 25 हजार किलो ड्रग्स होगी नष्ट

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार नशे पर लगातार बड़ी चोट कर रही है। देश से ड्रग्स आदि के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बड़े अभियान के तहत जब्त किये गए लगभग 25,000 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट करेगा। इसी के साथ शाह पूर्वोत्तर भारत में नशीली दवाओं के चलन के खात्मे के तरीकों पर चर्चा करने के लिए आज असम में ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर एक क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गुवाहाटी में होगी बैठक

बैठक गुवाहाटी में होने की संभावना है। इसमें असम में मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शर्मा के साथ ही सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशक भाग लेंगे। एनसीबी गुवाहाटी में लगभग 11,000 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करेगी। इसके अलावा, लगभग 13,675 किलोग्राम जब्त नशीले पदार्थ (हेरोइन, गांजा, कोडीन कफ सिरप, नारकोटिक पिल्स) को नष्ट किया जाएगा। कुल मिलाकर, लगभग 25,000 किलो ड्रग्स नष्ट किए जाएंगे।

1 जून से चल रहा अभियान

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रहेगा। बता दें कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) 1 जून से जब्त दवाओं को नष्ट करने के लिए एक विशेष मिशन चला रहा है।

75,000 किलो ड्रग नष्ट करने का लक्ष्य

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस अभियान को शुरू करने का फैसला किया था। 75 दिनों के इस विशेष अभियान के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सभी क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा 75,000 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया था।

समय से पहले ही लक्ष्य हासिल किया

एनसीबी ने समय से पहले ही उपरोक्त लक्ष्य हासिल कर लिया है और 82,000 किलोग्राम जब्त दवाओं को नष्ट कर दिया है। इसी अभियान के तहत इस वर्ष 30 जुलाई को चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान गृह मंत्री ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विभिन्न फील्ड इकाइयों द्वारा वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर 31,000 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया था।

Related Articles

Back to top button