ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नए साल में राशि के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा भाग्य का साथ

इंदौर।  इस बार नया साल 2024 सोमवार से शुरू होगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित हैं। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भोलेनाथ दयालु और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है। अभिषेक करने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप नए साल में महाकाल का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार अभिषेक करें।

मेष राशि

साल 2024 के पहले दिन भगवान शिव का अभिषेक शहद और गंगा जल से करना चाहिए।

वृषभ राशि

1 जनवरी 2024 को वृषभ राशि के जातक सुख-समृद्धि के लिए कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

नए साल के पहले दिन इस राशि वालों को दूर्वा मिलाकर भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि

नए साल के पहले दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर विषधर का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि

नए साल के पहले दिन महादेव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कन्या राशि

नए साल के पहल दिन कन्या राशि के जातकों को बेलपत्र और भांग की पत्तियों को गंगाजल में मिलाकर भगवान त्रयम्बक का अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि

नए साल के पहले दिन शुद्ध घी से जटाधारी का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

1 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि के जातकों को गंगा जल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि

नए साल के पहले गंगा जल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर नीलकण्ठ का अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

इस राशि वालों को गंगा जल में काले तिल मिलाकर महाशिव का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

नए साल 2024 के पहले दिन जल में सफेद पुष्प डालकर भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक नए साल 2024 के पहले दिन गायक के दूध में बेलपत्र मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button