ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अब रात के समय नहीं होंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन, इस वजह से लिया गया फैसला

प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनसे मिलने के लिए बढ़ती भीड़ और महाराज के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए आश्रम प्रबंधन ने एक अहम फैसला लिया है। बता दें कि मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब उनके भकत रात को नहीं कर पाएंगे। यह संदेश श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की ओर से जारी किया गया है।

संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया के ऑफिसियल पेज पर इस संदेश को जारी करते हुए लिखा था कि, ”आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2:30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।”

दरअसल, प्रेमानंद महाराज रात्रिकाल में 2:30 बजे छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्रभ् हित राधा केलि कुंज जाते थे। यह पद यात्रा लकभग 2 किलोमीटर की होती है, इसी पद यात्रा के दौरान महाराज के भकत उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में उमड़ ते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत भी कुछ दिन पहले प्रेमानंद महराज के आश्रम उनके दशर्न करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्संग सुनने के साथ साथ उनसे बातचीत भी की। उन्होंने प्रसिद्ध संत के एकांतिक वार्ता में भी हिस्सा लिया था। वहीं, भारत के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में प्रेमनंद महाराज के सत्संग का लाभ उठा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button