ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, ‘जायरोकॉप्टर’ के जरिए शुरू होगी ‘हिमालय एयरसफारी’

देहरादूनः साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन द्वारा देश में पहली बार ‘जायरोकॉप्टर’ के जरिए ‘हिमालय एयरसफारी’ शुरू की जाएगी। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार, नई पहल के लिए हरिद्वार में ‘जायरोकॉप्टर’ की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज गरबियाल ने भी हिस्सा लिया । यह उड़ान बैरागी कैंप से भरी गई।

विभाग का कहना है कि जायरोकॉप्टर के संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय से आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली गई है। उसके मुताबिक जर्मनी से लाए गए नवीनतम तकनीक तथा सुरक्षा युक्त ‘जायरोकॉप्टर’ उत्तराखंड के अनछुए गंतव्यों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पर्यटकों को हिमालय के लुभावने दृश्यों के साथ रोमांच का भी एक अद्धितीय अनुभव प्राप्त होगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने ‘रजस एयरोस्पोर्टस एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के सहयोग से ‘जायरोकॉप्टर’ द्वारा अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करने की योजना बनाई है। परीक्षण उड़ान का हिस्सा रहे उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि जल्द ही ‘जायरोकॉप्टर’ के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की हिमालय एयर सफारी योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘ब्रेकफास्ट टूरिज्म’ के तहत आरंभ की जाने वाली योजना के तहत पर्यटक हिमालय पर्वतमाला और शांत नदियों के दृश्यों का आनंद लेते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से जा सकेंगे।

वहीं कर्नल पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश की सुंदरता का अनुभव करवाने के लिए सुरक्षित और नवीन माध्यम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जर्मनी से खरीदे गए अत्याधुनिक ‘जायरोकॉप्टर’ का शुरुआत में संचालन विशेष रूप से प्रशिक्षित जर्मन पॉयलट करेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग और जिलाधिकारियों के सहयोग से विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर ‘जायरोकॉप्टर’ के लिए विशेष हवाई पट्टियां विकसित करने की योजनाएं चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button