ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कटनी-सिगरौली के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां निरस्त ।

जबलपुर। आज तड़के कटनी-सिंगरौली रेलखंड के बीच कोयले से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे इस सिंगल रेलखंड में रेल संचालन ठप्प हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही जबलपुर व कटनी से रेल अधिकारी दुर्घटना राहत गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर रेल यातायात को सामान्य करने में जुटे हुए हैं। इस घटना के चलते कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं हावड़ा से जबलपुर आने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस को डायवर्ड करके प्रयागराज-मानिकपुर-सतना-कटनी होकर जबलपुर लाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा हेल्प लाइन नंबर - 0761 - 2677751 जारी किया गया है। जारी बुलेटिन नम्बर 1 एवं 2 पर आधारित प्रभावित रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है। निरस्त रेलगाड़ियाँ :- 1) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली - जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 2) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर - सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी। 3) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623 कटनी - बरगवां मेमू स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 4) दिनांक 18.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन बरगवां से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06624 बरगवां - कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तित गाड़ी :- 5) दिनांक 17.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा - जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय वाया धनबाद - चोपन - चुनार - प्रयागराज छिवकी - मानिकपुर - कटनी से होकर जबलपुर पहुंच रही है। 6) दिनांक 17.12.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर - हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय वाया कटनी - मानिकपुर - प्रयागराज छिवकी - चुनार - चोपन - धनबाद से होकर हावड़ा पहुंच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button