ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नौ मुखी रुद्राक्ष के अनेक फायदे, दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

इंदौर। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। माना जाता है कि रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक परेशानी दूर हो जाती है। इसे पहनने और भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। हर मुख वाले रुद्राक्ष का महत्व अलग-अलग होता है। नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से जातक को मृत्यु का भय नहीं रहता। वहीं, शत्रुता भी समाप्त हो जाती है।

नौ मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे

नौ मुखी रुद्राक्ष ग्रहों के व्यवधान से होने वाली बीमारियों से बचाता है। यह असंभव काम को संभव बनाने की ताकत रखता है। इसे पहनने से मन शांत और एकाग्र रहता है। नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति में ईर्जा और शक्ति संचारित होने लगती है। सोमवार के दिन इसे धारण करना चाहिए।

एक मुखी रुद्राक्ष

एक मुखी रुद्राक्ष साक्षात् भगवान शिव का रूप कहा जाता है। इसे पहनने से व्यक्ति के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। एकमुखी रुद्राक्ष बेहद दुर्लभ है।

दो मुखी रुद्राक्ष

दो मुखी रुद्राक्ष को शिव-शक्ति का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और पाप दूर हो जाते हैं।

तीन मुखी रुद्राक्ष

मान्यता है कि इस रुद्राक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्ति है। इसे पहनने से जीवन में सुख, यश और कीर्ति आती है।

चार मुखी रुद्राक्ष

चार मुखी रुद्राक्ष को ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से त्वचा रोग, मानसिक क्षमता और एकाग्रता में लाभ होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button