ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

शादी में दुल्हन को क्यों लगाई जाती है मेहंदी, 99 फीसदी लोगों को इसका कारण नहीं पता!

इंदौर। भारतीय संस्कृति में विवाह को विशेष दर्जा दिया गया है। भारत में शादी सामाजिक परंपरा है। जिसमें दो लोग परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए एक दूसरे का हाथ थामते हैं। विवाह की एक रस्म मेहंदी है। जिसमें इसे दूल्हा और दुल्हन के हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। शादी में मेहंदी लगाने की रस्म अधिकांश प्रदेशों में प्रचलितहै। यह रस्म शादी से पहले निभाई जाती है। इसमें दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी से खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं।

विवाह में मेहंदी इतनी महत्वपूर्ण क्यों है

विवाह में मेहंदी लगाने की रस्म का धार्मिक और सामाजिक महत्व है। मेहंदी को सुंदरता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस रस्म से दुल्हन की सुंदरता में निखार आता है। हिंदू धर्म में 16 आभूषणों का उल्लेख है। जिनमें मेहंदी शामिल है। मेहंदी को प्रेम की निशानी माना गया है। इसके रंग के बारे में कहा जाता है कि जितना अधिक चमकीका होगा। दुल्हन का पति उससे उतना ही अधिक प्यार करेगा।

मेहंदी लगाने के फायदे

मेहंदी की प्रकृति ठंडी होती है। यह शरीर के तापमान को बनाए रखकर ठंडक पहुंचाती है। प्राचीन काल में मेहंदी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button