ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन के बाद बह गया था केलो नदी में; समितियों ने NGT के आदेश को दिखाया ठेंगा

रायगढ़: छठ घाट पर बुजुर्ग का शव।रायगढ़ शहर के मरीन ड्राइव केलो घाट पर देवी विसर्जन के बाद एक बुजुर्ग गुरुवार को बह गया था, जिसका शव शुक्रवार को करीब 20 घंटे बाद छठ घाट से बरामद किया गया है। घटना जूटमिल चौकी क्षेत्र की है। कयाघाट का रहने वाला बुजुर्ग बुधराम बसंत (70 वर्ष) 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे दुर्गा विसर्जन करने वालों के साथ ही केलो नदी गया था। विसर्जन के बाद मोहल्ले वाले जल्दी निकल गए, लेकिन बुधराम नहाने के लिए वहीं रुक गया।केलो नदी में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी रवि गुप्ता ने बताया कि जब नदी में बुजुर्ग डूब रहा था, तो उसने उसे बचाने की कोशिश भी की। लेकिन तेज बहाव के कारण बुधराम वहां से दूर चला गया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को केलो नदी में उतारा, लेकिन वृद्ध का पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची और वृद्ध की तलाश शुरू हुई।छठ घाट पर जमा लोग।आज दोपहर में छठ घाट पर बुजुर्ग बुधराम बसंत का शव झाड़ियों के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। जूटमिल चौकी प्रभारी कमल पटेल ने कहा कि फिलहाल शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधराम बसंत कयाघाट मुक्तिधाम में चौकीदार था। वहीं मृतक के बेटे साहेब राम बसंत ने बताया कि बुधराम किसी भी रैली में शामिल हो जाता था और उनके साथ चला जाता था। उसकी उम्र हो गई थी, लेकिन विसर्जन या पूजा में जाने का शौक भी उसे था।शव के पास परिजन।केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन पर लगी थी रोकएनजीटी के निर्देश पर इस साल केलो नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन पर पूर्णतः रोक लगी थी, बावजूद इसके गुरुवार को कुछ समितियों ने इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए प्रतिमा विर्सजन किया। इस मामले में नगर निगम ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles

Back to top button