ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का सब इंस्पेक्टर शहीद, एक जवान गंभीर रुप से घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि एक जवान गंभीर से घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निरीक्षक सुधाकर रेड्डी हुए शहीद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए तथा आरक्षक रामू गोली लगने से घायल हो गये। बस्तर संभाग में इस माह अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने चार संदिग्धों को पकड़ा
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सात बजे जगरगुंडा थाने के अंतर्गत बेदरे शिविर से सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की कंपनी उर्सांगल गांव की तरफ अभियान पर निकली थी। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाके में अभियान चलाकर चार संदिग्धों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने शहादत को किया नमन
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और शहीद को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल जवान को उचित इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के बाद उच्च स्तरीय बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि साय ने अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

जल्द करेंगे नक्सलवाद का ख़ात्मा
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘विकास से लोगों का विश्वास जीतेंगे तथा केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद का ख़ात्मा करेंगे।” राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले शामिल हैं, में दो दिसंबर से अब तक अलग-अलग नक्सली घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं तथा सात अन्य घायल हुए हैं। कांकेर जिले में 14 दिसंबर को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, 13 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया था।

Related Articles

Back to top button