ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पोस्टमार्टम के दौरान डाॅक्टरों ने पहले महिला की लाश के साथ की ये घिनौनी हरकत…फिर इस शातिराना तरीके से बनाया बेवकूफ

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पोस्टमार्टम के दौरान एक मृत महिला की लाश के साथ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल,  पोस्टमार्टम के दौरान एक महिला के शव की आंखें निकाल ली गई वहीं अब डॉक्टरों की एक और करतूत सामने आई है। डाॅक्टरों ने आंखें निकाले जाने से खाली हुई जगह को मृतक पूजा की चोटी से ढक दिया गया था। इतना ही नहीं, चोटी को घुमाकर पीछे की तरफ कसकर बांध दिया था, ताकि वह खुले नहीं। इसका खुलासा पीड़िता के भाई राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में किया।

परिजनों के आरोपों पर जिलाधिकारी ने मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा है कि पुन: पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट सौंपी जाए। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक या कर्मचारी पर आंखे निकाल लेने और लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई राजकुमार के मुताबिक, बॉडी बैग खोलकर जैसे ही बाल हटाना चाहा तो चोटी पीछे की ओर बंधी हुई थी। इसे खोलकर बाल हटाए तो लाश से  दोनों आंखें गायब थी।   इसी के बाद परिजन शिकायत करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। भाई राजकुमार का कहना है कि डॉक्टरों ने ही गड्ढों को छुपाने के लिए उन्हें बालों से ढका।

 वहीं, शव से आंखें निकालने के मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने जांच रिपोर्ट शनिवार देर शाम डीएम को सौंप दी।  इसमें कर्मचारियों ने डॉक्टरों के सिर पर ही ठीकरा फोड़ा है। बोर्ड के सदस्यों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जिसमें बताया कि इस दौरान एक कर्मचारी ने बताया कि महिला की आंखें गायब होने के संबंध में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट को भलीभांति जानकारी थी।

Related Articles

Back to top button