ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकियों और उनके मददगारों के प्रति किया शून्य सहिष्णुता का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी समूहों और उनके प्रायोजकों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे और हल्के हथियारों की अवैध आपूर्ति आतंकवादियों द्वारा संघर्ष को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त है। आतंकी अवैध हथियारों के बल पर इसे जारी रखने में सक्षम होते हैं। भारत इन छोटे और हल्के हथियारों के खतरों से भली भांति परिचित है। इन आतंकवादी संगठनों द्वारा हथियारों की मात्रा में वृद्धि हमें बार-बार याद दिलाती है कि वे समर्थन के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं। यही कारण है कि इन हथियारों की पहुंच को रोकने के लिए वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा- भारत कई दशकों से आतंकवाद के अभिशाप से लड़ा है। भारत को इस बात की जानकारी है कि छोटे हथियारों और गोला-बारूद को हथियारों से लैस संगठन और आतंकवादियों को मुहैया कराया जा रहा है। हमारी सीमाओं के पार तस्करी किए गए इन अवैध हथियारों का उपयोग करके की हमें काफी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमें अब ड्रोन का उपयोग भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button