ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शाहजहांपुर: मामूली विवाद पर महिला की बुरी तरह से की पिटाई, पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन थाना इलाके में लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला की बुरी तरह पिटायी कर दी, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीएस वीर कुमार ने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि थाना रामचंद्र मिशन के रुद्रपुर गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने घर के पास शुक्रवार को नाली पर लघुशंका कर रही थी तभी सामने वाले घर में रह रही एक महिला ने नाली पर लघुशंका करने को लेकर गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने और उसके पति ने नाली पर लघु शंका कर रही महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे बेहोशी की अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात को गांव के ही आरोपी गुरुदेव, राजीव तथा गुरुदेव की पत्नी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी देना), 452 (घर में घुसकर हमला करना) और 308 (गैर इरादतन हत्‍या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button