ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान, वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

इंदौर। Margashirsha Purnima 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को पड़ रही है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने का विधान है। इस पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से पूर्ण रहता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। इनके कारण व्यक्ति को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। आइए, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

  • यदि आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत करते हैं, तो उस दिन केवल फलाहार का ही सेवन करें। प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन सुबह देर तक न सोएं। पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होकर, भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
  • भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अपशकुन माना जाता है।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून न काटना अशुभ होता है।
  • इस दिन आपको अपने जीवनसाथी से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा महत्व

माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान, पूजा और दान करने से शुभ फल मिलते हैं। साथ ही जीवन कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर में सुख और शांति आती है। भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button