ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आगरा को टीबी मुक्त करने में महत्वपूर्ण हो सकता है आपका सहयोग- सीएमओ

– मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं व आम जनमानस से निक्षय मित्र बन टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की
– जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 476 टीबी मरीजों को लिया जा चुका है गोद
*आगरा, 07 अक्टूबर 2022।*
आगरा को टीबी मुक्त करने के लिए *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव* ने स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं व संभ्रांत लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है।
*सीएमओ* ने कहा कि जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा 476 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। जब तक इन रोगियों का उपचार चलेगा तब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी देखरेख की जाएगी और प्रतिमाह उन्हें पोषण उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि जनपद में संचालित गैर सरकारी संस्थाएं, व्यापारिक संगठन व अन्य दानदाता भी इस कार्य के लिए आगे आएं और निक्षय मित्र बन आगरा को टीबी मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोगों के इस सहयोग से ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का मिशन पूरा हो सकेगा और उनका सहयोग मील का पत्थर साबित होगा।
*जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव* ने बताया कि जो भी लोग, संस्था या संगठन सहयोग के लिए इच्छुक हों, वह जिला क्षय रोग केंद्र में सहयोग कर सकते हैं या टीबी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर निक्षय मित्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में शेष बच हुए 1441 टीबी मरीजों को गोद लेकर टीबी मुक्त भारत में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं l
*इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क*
· शशिकांत पोरवाल- 8533041525
· अरविंद यादव- 9927237338
· कमल सिंह- 8445361946
· पंकज सिंह- 8630210053
· अखिलेश शिरोमणी- 9758375553

Related Articles

Back to top button