ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हरियाणा में मां की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर संगम पहुंचा बेटा, गंगा में बहाने से पहले पुलिस ने पकड़ा।

प्रयागराज :हरियाणा में मां की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए संगम तट पहुंचे कातिल बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसने अपनी मां की लाश को सूटकेस में भर रखा था. वह शव संगम में बहाने आया था, इससे पहले ही पुलिस ने शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की. जब तलाशी ली तो सूटकेस के अंदर महिला का शव मिला. जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई. यहां युवक ने बताया कि सूटकेस में जिस महिला की शव मिला है, वह उसकी मां का है. आधी रात संगम किनारे सूटकेस लिए टहल रहा था दारागंज थाना क्षेत्र की पुलिस संगम इलाके में गश्त पर थी. इसी दौरान संगम के नजदीक एक युवक टहलता दिखा. उसके पास एक बड़ा सूटकेस और दो बैग थे. पुलिस ने उसे रोका और उसके वहां होने की वजह पूछी तो उसने गुमराह करने के लिए बताया कि वह संगम स्नान करने के लिए आया है. पुलिस को उसके चेहरे के हावभाव को देखकर आशंका हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली. बड़े सूटकेस को खोला तो पुलिस वाले भी सन्न रह गए. सूटकेस के अंदर एक महिला का शव था. इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और कड़ाई से पूछताछ की. 5 हजार रुपये न देने पर कर दी मां की हत्या पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक हरियाणा के हिसार जिले में हांसी थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ले का रहने वाला हिमांशु है. हिमांशु ने अपनी मां का नाम प्रतिमा बताया. इसी के साथ उसने पुलिस को बताया कि 13 दिसम्बर को मां प्रतिमा से 5 हजार रुपये मांगे थे. मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद उसका मां से झगड़ा हुआ. हिमांशु ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. आर्यनगर के जिस घर में हिमांशु मां के साथ किराए पर रहता है, वहां किसी को इस बात की जानकारी नहीं हुई. जिसके बाद उसने मां की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. मां का शव सूटकेस में प्रयागराज के लिए निकल पड़ा. माँ को मोक्ष दिलाने के लिए संगम में प्रवाहित करने लाया था शव हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसने मां की हत्या के बाद शव को बड़े सूटकेस में भर लिया और शव प्रवाहित करने के लिए प्रयागराज ले आया. बताया कि उसके मन में डर समा गया कि मां की आत्मा को मुक्ति नहीं मिलेगी तो वह उसको परेशान करेंगी. जिसके बाद उसने मां के शव को संगम में प्रवाहित करने की योजना बनाई. इसके तहत शव सूटकेस में लेकर हिसार से प्रयागराज के लिए चल दिया. गुरुवार को प्रयागराज पहुंचने के बाद आधी रात सूटकेस और दो अन्य बैग लेकर संगम किनारे पहुंचा. जहां पर अंधेरा होने की वजह से उसे संगम जाने का रास्ता समझ में नहीं आया. वह वहीं भटक रहा था. उसी समय दारागंज थाने की पुलिस गश्त करते हुए पहुंची और हिमांशु को रोककर पूछताछ की. जिसके बाद उसका राज खुल गया। शव लेकर ट्रेन से पहुंचा प्रयागराज, जीआरपी को भनक तक नहीं हिमांशु ने 13 दिसंबर को अपनी मां की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव बड़े सूटकेस में पैक कर दिया. दुर्गंध न निकले इसलिए परफ्यूम छिड़क दिया था. जिसके बाद वह सूटकेस के साथ दो बैग लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा. हिसार से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा. जहां से उसने प्रयागराज की तरफ आने वाली ट्रेन पकड़ी और गुरुवार को संगमनगरी पहुंच गया. प्रयागराज जंक्शन से निकलकर हिमांशु संगम के लिए निकल पड़ा. यहां पर वह पकड़ा गया. इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि हिसार से गाजियाबाद और फिर गाजियाबाद से प्रयागराज तक हिमांशु सूटकेस में शव लेकर यात्रा करता रहा. लेकिन कहीं भी कोई रोक-टोक या जांच नहीं हुई. सुरक्षा में तैनात जीआरपी और आरपीएफ तक को भनक नहीं लगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button