ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

परीक्षा केंद्र में क्षमता से पंद्रह प्रतिशत अधिक बैठेंगे विद्यार्थी, रोल नंबर आवंटित

इंदौर। अगले सप्ताह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा करवाने जा रहा है। मगर परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या कम कर दी। 95 कालेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया है। जहां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों बिठाए जाएंगे।

बड़े सरकारी कालेजों में एक हजार छात्र-छात्राओं को केंद्र आवंटित किया है, जो 15 प्रतिशत अधिक है। विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी कर दिए है। साथ ही उड़नदस्ते की दस-दस टीमें बनाई है।ये टीमें दो सत्र में होने वाली परीक्षाओं के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।

20 दिनों में मूल्यांकन करना है पूरा

19 दिसंबर से बीए, बीकाम, बीएससी, बीएसडब्ल्यू, बीजेएमसी सहित स्नातक पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष की परीक्षा शुरू होगी, जिसमें 15 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। बीकाम-बीए के लिए 40-40 और बीएससी के लिए 15 केंद्र है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार केंद्रों की संख्या कम की है, क्योंकि बाकी कालेजों में कक्षाएं और अन्य पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षा के लिए केंद्र है।

परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि परीक्षा खत्म होते ही मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन से जुड़े कार्यों को लेकर रूपरेखा बनाई है। पेपर खत्म होते ही कालेजों को मूल्यांकन केंद्र तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाना होगी। वे बताते है कि कापियां जांचने के लिए 200 शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।

20 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा करना है। वे बताते है कि 30 जनवरी तक रिजल्ट जारी किया जाएगा, क्योंकि इसके बाद स्नातक अंतिम वर्ष के लिए विद्यार्थियों से आवेदन भरवाए जाएंगे, क्योंकि मार्च में परीक्षा करवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button