ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन से हार गई। टीम इंडिया की मौजूदा एशिया कप में यह पहली हार है। इससे पहले भारत ने अपने पिछले तीनों मैच में जीत हासिल की थी। टूर्नामेंट के 13वें मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए।एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है। वहीं, पाकिस्तान से टी20 क्रिकेट में कुल तीसरी हार है। इससे पहले दोनों हार टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। 2012 में श्रीलंका के गॉल और 2016 में दिल्ली में हार मिली थी। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।पाकिस्तान की पारी की बात करें तो निदा डार ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। निदा के अलावा कप्तान बिस्माह मारूफ ने 32 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर को दो सफलता मिली। रेणुका सिंह एक विकेट लेने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button