ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जबरदस्त एक्शन भोपाल में BJP कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर पर चला बुलडोजर।

भोपाल में BJP कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा एक्शन है। जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल के घरों पर बुलडोजर चला है। हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिराया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग ने बताया कि निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। डेढ़ घंटे में अतिक्रमण को हटाया गया। 5 दिसंबर को आरोपियों ने भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर पर तलवार से हमला किया था। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था। आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ने के निर्देश दिए थे। आज बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 अपराध दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। पांचों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थी। नगर निगम की ओर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button