ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सुबह उठते ही इन जीवों की आवाज सुनाई दे, तो समझें खुलने वाली है किस्मत

इंदौर। हिंदू धर्म में कई जीव-जंतुओं का हमारे भाग्य की सफलता से संबंध होता है। इन जीव-जंतुओं को आवाज भी हमारे लिए शुभ हो सकती है। ऐसे में सुबह उठते ही हम इन जीव-जंतुओं की आवाज सुन लें, तो भाग्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि इन पशु-पक्षियों की आवाज से व्यक्ति के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं।

सुबह उठते ही सुनाई दे कोयल की आवाज

कोयल का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है। ऐसे में सुबह उठते ही आपको कोयल की आवाज सुनाई दे तो यह समझें कि आपके जीवन पर केतु का प्रभाव कम हो रहा है। यह शुभ संकेत होते हैं। ऐसे में आप नौकरी या व्यापार में अच्छा कर सकते हैं।

पूर्व दिशा से सुनाई दे कौवे की आवाज

कौवे की आवाज को अशुभ माना जाता है। कौवे पितरों के रूप माने जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सुबह के समय कौवे की आवाज को सुनने शुभ है या अशुभ। देखिए, अगर आपको पूर्व दिशा की ओर से कौवे की आवाज सुबह के समय सुनाई देती है, तो यह शुभ है। इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सुबह उठते ही सुनाई दे घोड़े के हिनहिनाने की आवाज

सुबह उठते ही आपको घोड़े की हिनहिनाने की आवाज सुनाई दे जाए तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में शुभ समाचार आना वाले हैं। आपके रुके हुए काम बनने वाले हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ने वाला है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button