ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शपथ ग्रहण से पहले भगवान की शरण में विष्णुदेव साय, परिजनों के साथ अपने घर में की पूजा

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किए और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

Related Articles

Back to top button