ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कश्मीर में ठंड का भयानक प्रकोप जारी, पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

कश्मीर घाटी में बीती रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे जाने के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि एक रात पहले पारा शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पारा शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम 16 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा। उसने रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button