ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गोगामेड़ी मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।

आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका की जांच हो रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम तीनों को लेकर दिल्ली पहुंची है। पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। बता दें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी।

इससे पहले राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में हरियाणा से कल पहली गिरफ्तारी हुई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी। नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं और वह पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुका है।

नितिन फौजी व रामवीर दोनों महेंद्रगढ़ के निजी स्कूल में पढ़े थे साथ
रामवीर और नितिन फौजी महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल में 12वीं तक साथ पढ़े थे। वहीं नितिन फौजी 12वीं पास करने के बाद वर्ष 2019-20 में सेना में भर्ती हो गया। रामवीर जयपुर में आगे की पढ़ाई करने चला गया। इसी वर्ष अप्रैल में एमएससी के पेपर जयपुर में देकर वह गांव आया था।

Related Articles

Back to top button