मुख्य समाचार
जयपुर: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दोनों शूटर्स समेत 3 आरोपी गिरफ्तार ।
राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया, आरोपियों का नाम रोहित राठौड व नितिन फौजी है, तीसरे का नाम उधम है उधम जो फरारी के दौरान इनके साथ था, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, दिल्ली पुलिस क्राइम तीनों को लेकर दिल्ली पहुंची है, पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी।


