ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

घर में ऑफिस की फाइलें रखते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, होगा जल्द प्रमोशन

इंदौर। यह आमतौर पर कहा जाता है कि ऑफिस और घर में समन्वय बनाकर चलना चाहिए। ऑफिस का काम घर पर कभी नहीं लाना चाहिए, लेकिन कभी-कभी काम इतना होता है कि ऑफिस की फाइलों को घर पर ले आते हैं। ऐसे में काम करते समय फाइलों को इधर-उधर रख देते हैं। फाइलें कभी टेबल पर तो कभी बेड पर पड़ी रहती हैं।

हमें यह ध्यान देने की जरूरत है कि ऑफिस की फाइलों का सीधा संबंध हमारी तरक्की से होता है। ऐसे में इनको सही जगह ही रखना चाहिए। आप इसको घर लेकर आए तो वास्तु शास्त्र में दिए नियमों को जरूर फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की के रास्ते हमारे लिए खुलते हैं। वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि हमें ऑफिस की फाइल रखते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

ऑफिस फाइल को सही दिशा में रखें

ऑफिस की फाइल को सही दिशा में रखें। यह आपकी तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस की फाइल को कमरे की पश्चिम दिशा में बनी अलमारी में रख सकते हैं। किसी कारण पश्चिम दिशा में फाइल को नहीं रख पा रहे हैं, तो दक्षिण दिशा में भी रख सकते हैं।

धार्मिक किताबों को रखें दूर

ऑफिर की फाइल अलमारी में रखने से पहले इस बात ध्यान रखना चाहिए कि उसके पास धार्मिक किताब न हो। धार्मिक किताबों को हटाकर ही अलमारी में ऑफिस की फाइलों को रखें। धार्मिक पुस्तकों में भगवान के वचन होते हैं, इसलिए उनको पवित्र माना जाता है। हमारा बिजनेस किसी भी तरह का हो सकता है। अपने बिजनेस को करने के लिए हर तरह की डील हमें करनी पड़ती हैं और फाइल में कई तरह के डील्स का जिक्र भी होता है। ऐसे में धार्मिक किताबों को इनसे दूर ही रखना सही होता है।

Related Articles

Back to top button