ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

कुलकर्णी और मुशीर का ऑलराउंड प्रदर्शन, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान को हराया

अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अंडर-19 एशिया कप में ग्रुप ए के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया है। कुलकर्णी और मुशीर ने क्रमशः तीन और एक विकेट के अलावा बल्लेबाजी के दौरान 75 और 48 रन की पारी खेली।

भारत ने राज लिम्बानी और अर्शिन कुलकर्णी के तीन-तीन विकेटों की घातक गेंदबाजों की बदौलत अफगानिस्तान को 173 रनों पर ढ़ेर करने के बाद आदर्श सिंह और कुलकर्णी के नेतृत्व में अच्छी शुरूआत की। लेकिन आदर्श 2.5 ओवर में 22 रन पर आउट हो गए। आदर्श ने 14 रन की पारी खेली और बशीर अहमद की गेंद पर मोहम्मद यूनुस जादरान के हाथों कैच आउट हो गए।

रूद्र पटेल (5) क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे थे कि खलील अहमद ने 7.1 ओवर में उन्हें नुमान शाह के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस विकेट के बाद कप्तान उदय सहारन और कुलकर्णी के बीच 44 रन की छोटी साझेदारी हुई जो 19.3 ओवर में टूटी। उदय वहीदुल्लाह जादरान की गेंद पर नुमान शाह के हाथों बोल्ड हुए। इसके बाद मुशीर खान मैदान में आए और कुलकर्णी के साथ जीत दर्ज कर वापस लौटे।

इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगनिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वफीउल्लाह तराखिल 15 रन का विकेट खो दिया। तराखिल को लिम्बानी ने बोल्ड आउट किया। जमशेद जदरान और सोहिल खान ने संभल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को 75 रन तक पहुंचा। लेकिन 19 ओवर में सोहिल खान 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद जदरान 43 रन को 23वें ओवर में अभिषेक ने बोल्ड कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। अकरम मोहम्मदजई 20 रन, नुमान शाह 25 रन, मोहम्मद यूनुस ने 26 रन बनाए।

कप्तान नसीर खान मारूफखिल पांच रन ही बना सके और खलील अहमद नौ रन बनाकर नाबाद रहे। रहीमुल्लाह जुर्मती, वहीदुल्लाह जादरान और बशीर अहमद शून्य पर आउट हुये। अफगानिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 173 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। भारत की ओर से राज लिम्बनी और अर्शिन कुलकर्णी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। नमन तिवारी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया तथा मुरुगन अभिषेक और मुशीर खान को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button