ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पालने में लेटे बच्चे पर भैंस ने कर दिया गोबर, दम घुटने से 6 महीने के मासूम की मौत

महोबा: यूपी के महोबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पालना (बेड) में लेटे मासूम बच्चे पर भैंस ने गोबर कर दिया। जिससे बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। 6 महीने के बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई। इस अजीब तरह की घटना से मौत होने के बाद सभी लोग सकते में हैं।

घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाम के समय पालने में लेटे मासूम के मुंह पर पास में ही भैंस बंधी थी। भैंस ने गोबर कर दिया जिसके बाद बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता अपने 6 महीने के बच्चे के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे।मुकेश यादव की पत्नी निकिता ने अपने 6 माह के मासूम को पालने में लिटा दिया और खेती के कार्य में लग गई।

वहीं, बच्चे के पास ही भैंस बंधी हुई थी। भैंस ने पालने पर गोबर कर दिया। जिसके मासूम मुंह से सांस नहीं ले सका और उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पास में काम कर रही मां को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। जब परिजनों ने बच्चे को देखा वह गंभीर हालत में था। बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button