ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

BBC की एंकर ने लाइव TV पर कर दिया अश्लील इशारा, बवाल मचने के बाद बोली- यह एक निजी मजाक था

बीबीसी के लाइव शो में टीवी एंकर मरियम मोशरी एक अभद्र इशारा करती हुई नजर आई है। मोशरी ने लाइव टीवी पर मिडल फिंगर दिखाई। इसके बाद उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही है। एंकर की इस हरकत पर बीबीसी ने भी खेद व्यक्त किया है। बीबीसी ने कहा कि, ‘यह एक अस्वीकार्य घटना थी। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। हम इस मामले की जाँच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।’

मिडल फिंगर दिखाई
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाइव सो शुरू होने से पहले काउंटडाउन चल रहा था तभी सक्रीन पर टीवी एंकर मरियम मोशरी नजर आती है। अचानक मोशरी ने अपना सिर उठाया और मिडल फिंगर दिखाई। हालांकि मोशरी को जैसे यह एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है तो उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और न्यूज पढ़ना शुरू किया। बाद में वीडियो वायरल होने पर उन्होंने इस पर सफाई भी दी।

यह एक निजी मजाक था
मोशरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। यह एक निजी मजाक था। उन्होंने कहा कि सभी को नमस्कार, कल समय समाप्त होने से ठीक पहले मैं गैलरी में टीम के साथ कुछ मजाक कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैं उल्टी गिनती करने का नाटक कर रही थी क्योंकि निर्देशक मुझे 10-0 से गिनवा रहे थे। इस दौरान मैं उंगलियां भी दिखा रही थी। जब हम 1 पर पहुंचे तो मैंने मजाक के तौर पर उंगली घुमा दी और मुझे एहसास नहीं हुआ कि यह कैमरे में कैद हो जाएगा। यह टीम के साथ एक निजी मजाक था और मुझे खेद है कि यह प्रसारित हो गया! ऐसा करना मेरा इरादा नहीं था और अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई या परेशान किया तो मुझे खेद है।

Related Articles

Back to top button