ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार को करें धतूरे की जड़ का ये उपाय

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष हो तो उसे जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष में शनि दोष की शांति के लिए भी कई तरह उपाय बताए गए हैं। यहां पंडित आशीष शर्मा में शनि ग्रह की शांति के उपायों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

धतूरे की जड़ का महत्व

पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होने पर उसका जीवन कष्टमय हो जाता है। ऐसे में धतूरे की जड़ से जुड़े कुछ उपाय करना फायदेमंद हो सकता है। यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में भी धतूरे की जड़ के महत्व के बारे में बताया गया है। धतूरे की जड़ नर्व सिस्टम और गठिया रोग से मुक्ति पाने के लिए भी यह बेहद कारगर होती है।

ऐसे धारण करें धतूरे की जड़

पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, धतूरे की जड़ को शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। इस धारण करने से पहले गंगाजल से साफ कर लेना चाहिए और इस “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करते हुए पहनना चाहिए। धतूरे की जड़ को नीले कपड़े में लपेटकर दाहिने हाथ की बाजू में बांधना चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक, धतूरे की जड़ को धारण करने से धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा यदि किसी शत्रु से भय है तो धतूरे की जड़ की जड़ को अश्लेषा नक्षत्र में घर में लाकर रखना चाहिए।

धतूरे का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में धतूरे के पौधे का धार्मिक महत्व भी बताया गया है। धतूरे का फूल और फल भगवान शिव का बहुत पसंद होता है। घर पर काले धतूरे का लगाना शुभ माना जाता हैं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button