ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा की रस्म में होंगे शामिल, संभागीय सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ, झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। जगदलपुर में बस्तर दशहरा की मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगे। इसके साथ ही जगदलपुर में संभागीय सी मार्ट शुभारंभ करेंगे। वे झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।इसके अलावा बस्तर वासियों को करीब 178 करोड़ 28 लाख रुपए के 89 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 13 समाज के लोगों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि की सौगात देंगे।दरसअल, बस्तर दशहरा की बाहर रैनी रस्म के दूसरे दिन मुरिया दरबार का आयोजन किया जाता है। इस मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री सीधे समाज के लोगों से रूबरू होते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं। समस्या और मांगों का तुरंत समाधान भी किया जाता है। यह सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है।सिरहासार चौक में स्थित शहीद स्मारक परिसर में झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही टाउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के लिए भूमि का पट्टा प्रदान करेंगे।वे पुराना बस स्टैंड के पास संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में बस्तर फाइटर्स के जवानों के साथ मुलाकात भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button