ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

EVM का नाम लेते ही भाजपा को बड़े जोर से मिर्ची लगती है, भूपेश बघेल का BJP पर कटाक्ष

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ईवीएम गड़बड़ी का नाम सुनते ही मिर्ची लगने लगती है। इतने जोर से क्यों लगती है, कुछ तो है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की समीक्षा 8 दिंसबर को दिल्ली में होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कार्यकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे यह बैठक शुरू होगी।

दिल्ली जाने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन की छत्तीसगढ़ के कोर कमेटी मेंबर के साथ बैठक होगी। हार की वजह को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वो स्वीकार है। समीक्षा होगी तब पता चलेगा की क्या कारण रहे हैं। हमने शुरू से ही कहा है कि जनता का जनादेश हमेशा स्वीकार है।

कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ब्रेक लगने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनने के बाद पता चलेगा क्या-क्या होता है। नेता बाहर में क्या बयान दे रहे हैं इसका कोई अर्थ नहीं होता है। असल बात तब होगी जब सरकार बन जाएगी। सरकार बन जाए और बनने के बाद निर्णय लें। पहले से दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देना मैं उचित नहीं समझता। EVM मशीनों पर उठ रहे सवाल पर बघेल ने कहा कि जैसे ही EVM के बारे में बोलो BJP को जोर से मिर्ची लगता है। इतना जोर से क्यों लगता है। इसका कुछ न कुछ तो कारण होगा।

Related Articles

Back to top button