ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

परिसर में कर्मचारियों से की बदतमीजी, सिविल लाइन थाना पुलिस के किया हवाले

जींद। हरियाणा के जींद में CJM कोर्ट में गुरुवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति घुस आया। जिस पर कोर्ट कर्मियों ने परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसे काबू कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट रीडर की शिकायत पर पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।CJM कोर्ट के रीडर प्रवीण कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोर्ट में गुरुवार को काम रोजाना की तरह किया जा रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और बदतमीजी करने लगा। जब कोर्ट कर्मियों ने उसकी हरकतों को देखा तो उसकी शिकायत अदालत परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से की गई। जिस पर नायब कोर्ट के ईएसआई सत्यवान ने उस व्यक्ति को पकड़ कर बाहर ले आया।जब जांच की गई तो व्यक्ति शराब का नशा किए हुआ मिला। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान रेलवे रोड पटियाला चौंक निवासी विजय के रूप में बताई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने CJM कोर्ट के रीडर प्रवीन की शिकायत पर विजय के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button