ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

लाल मिर्च के इन टोटकों से नई दुल्हन को नहीं लगेगी बुरी नजर

इंदौर। दुल्हन के तैयार हो जाने पर नजर की उतारने की रस्म होती है। लोग अपने-अपने रीति रिवाजों से दुल्हन की नजर को उतारते हैं। लाल मिर्च का सहारा लेकर भी दुल्हन की नजर को उतारा जा सकता है। 7 सूखी लाल मिर्ची लेकर सात बार क्लॉक वाइस और सात बार एंटी क्लॉक वाइज सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद इसे खुले स्थान पर रखकर दुबारा न देखें। इस टोटके से नजर उतर जाएगी।

दुल्‍हन के कमरे में टांगे लाल मिर्च

दुल्हन वाले कमरे में सुतली में बांधकर 11 मिर्च ले आएं। उन मिर्चों को दरवाजे के पीछें बांध दे। इस टोटके को मायके और ससुराल पक्ष के लोग कर सकते हैं। इस टोटके से नकारात्मक शक्तियां घर में नहीं आएंगी। इस टोटके को करते समय यह ध्यान रखें कि आपको ताजी लाल मिर्च ही लेनी है। मायके में दुल्हन जब घर से विदा हो जाए तो सुतली को लेकर कहीं फेंक दें। उस जगह कभी भी दुबारा न जाएं। ससुराल में 14 दिन तक ही सुतली को टांगे रखें।

चौराहे पर लाल मिर्च जला दें

दुल्हन का जब गृह प्रवेश हो तब 7 सूखी लाल मिर्च को उसके ऊपर वार दें। ऐसा करने के बाद चौराहे पर रखकर लाल मिर्च को जला दें। ऐसा करने भर दुल्हन के साथ आने वाली हर नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी। यह रस्म ससुराल में ही होनी चाहिए।

दुल्हन तकिया के नीचे रखें लाल मिर्च

दुल्हन को अगर गलत सपने आते हैं, वह नकारात्मक महसूस करती है, तो उसे 11 लाल मिर्च को तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से उसके आस-पास नकारात्मक शक्तियां नहीं आएंगी। वह सकारात्मक सोच रख पाएगी।

Related Articles

Back to top button