ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चिढ़ा रही थी 8 साल की बच्ची…नाराज होकर 16 साल के नाबालिग ने उतार दिया मौत के घाट

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। चिढ़ाये जाने से नाराज एक किशोर ने 8 साल की एक बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, किशोर के पड़ोस में ही यह बच्ची रहती थी। यह घटना 1 दिसंबर को पेल्हार गांव के एक चॉल में हुई और तीन दिन बाद बच्ची का शव बरामद होने के बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जालना जिले से पुलिस ने हत्या के आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके पिता को पीड़िता के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वसई तालुका के पेल्हार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी किशोर की उम्र 16 वर्ष है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची पिछले शुक्रवार को आइसक्रीम खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद लापता हो गई थी। उसके परिवार के सदस्यों ने इस सिलसिले में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चार दिसंबर को, बच्ची का क्षत-विक्षत शव उसी चॉल के एक खाली कमरे में प्लास्टिक की थैली में मिला था।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चॉल में रहने वाला एक किशोर भी बच्ची का शव मिलने के बाद से लापता है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button