ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

CBI के ऑपरेशन चक्र के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देश में सक्रिय साइबर अपराध गिरोहों को खत्म करने के लिए CBI के ऑपरेशन चक्र के तहत अब तक 26 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के समन्वय से शुरू किया गया है। CBI ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने 16, दिल्ली पुलिस ने सात, पंजाब पुलिस ने दो और अंडमान और निकोबार पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर देश भर में 115 स्थानों पर अभियान के तहत तलाशी ली।
CBI ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की। ऑपरेशन का उद्देश्य भारत में इन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना और इन अपराधियों को न्याय दिलाना है। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध के खिलाफ भारत की लड़ाई ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button