ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Kharmas 2023: खरमास की समाप्ति के बाद इस दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य, जानिए 2024 के विवाह मुहूर्त

इंदौर।  सनातन धर्म में खरमास को शुभ कार्य करने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस साल खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। खरमास करीब 1 महीने तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरमास खत्म होने के बाद कौन-सी तिथियां विवाह के लिए शुभ होंगी।

खरमास में नहीं करें ये काम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस माह में किए गए शुभ कार्य में बाधा आती है। इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा, गृह निर्माण और उपनयन संस्कार आदि जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं। इन कार्यों के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा।

विवाह के लिए शुभ तिथियां (2024 Vivah Muhurat)

  • खरमास 15 जनवरी को समाप्त होगा। ऐसे में ये तिथियां मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेंगी।
  • जनवरी 2024 में विवाह मुहूर्त – जनवरी 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 तारीखें शुभ रहेंगी।
  • फरवरी 2024 के लिए विवाह मुहूर्त – 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 फरवरी विवाह के लिए शुभ रहेंगे।
  • मार्च 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त – मार्च 2, 4, 6, 7 और 11 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
  • विवाह मुहूर्त अप्रैल 2024 – 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक का समय विवाह के लिए शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button